फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 82 मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 82 मकान

Fri, 07 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 82 मकान
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का तेजी से क्रियान्वयन करने में लगा है। अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 82 मकान बनकर तैयार हो गए हैं। अन्य लाभार्थियों को जल्द ही तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन



नगरीय क्षेत्रों में डूडा कार्यालय की ओर से पीएम आवास योजना (शहरी) चलाई जा रही है। 16 नवंबर तक पीएम आवास के तहत करीब 22 आवास पूर्ण हो चुके थे। इसके साथ ही 430 के खातों में दूसरी किस्त भेजी गई थी। बताते हैं कि अन्य लाभार्थियों के खातों में भी जल्द ही दूसरी व तीसरी किस्त भिजवाने की तैयारी चल रही है। डूडा के एई प्रशांत चौहान ने बताया कि 495 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त भी भिजवा दी गई है।
विज्ञापन


बचे अन्य लाभार्थियों को भी जल्द ही दूसरी व तीसरी किस्त भिजवाने की तैयारी चल रही है। बन रहे आवासों की गहनता से जांच पड़ताल करवाने के बाद ही लाभार्थियों के खातों में दूसरी व तीसरी किस्त भिजवाई जाएगी। अब तक 700 के लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त भिजवाई जा चुकी है। प्रथम किस्त के लिए अन्य लाभार्थियों की जांच के बाद जियो टैगिंग करवाकर उनके खाते में भी पहली किस्त भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed