{"_id":"5c0aa948bdec22417f79fdb7","slug":"154420260915-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के रोशनाबाद और दलेलगंज में भैंस चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। दलेलगंज में चोरों ने भैंस मालिक को मारपीट कर घायल भी कर दिया। हालांकि चोर भैंस नहीं चुरा पाए।
रोशनाबाद गांव निवासी पप्पू गंगवार घर के बाहर भैंस बांधते हैं और उसी के पास चारपाई डालकर लेटते हैं। पप्पू गंगवार के अनुसार गुरुवार रात भी वह चारपाई पर भैंस के पास लेटे थे। रात को एक वाहन से चार लोग उतरे और उसकी भैंस के पास पहुंच गए। जंजीर की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई तो देखा कि दो लोग तमंचा पकड़े उनके पास खड़े हैं। यह देख वह घबरा गए और चुपचाप लेटे रहे। चोर भैंस खोलकर वाहन की तरफ ले गए तो उनके पास खड़े दो बदमाश भी जाने लगे।
बदमाशों के जाते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस पर ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी। चोर भैंस छोड़कर वाहन लेकर भाग गए। इसके बाद यह बदमाश इस गांव से पांच किलोमीटर आगे स्थित दलेलगंज गांव पहुंचे। चोर दलेलगंज निवासी मुनेश्वर दिवाकर की भैंस खोल रहे थे। इसी दौरान मुनेश्वर जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोरों ने उनकी जमकर पिटाई की और वाहन लेकर मौके से भाग गए। दोनों घटनाओं की पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस समय जिले में बदमाशों का आतंक है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने मोहम्मदाबाद में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस दिन जहानगंज के गांव अजीजलपुर में पिकअप सवार बदमाशों ने भैंस चोरी करने का प्रयास किया था।