फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सीडीपीओ मोहम्मदाबाद और जल निगम एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि

सीडीपीओ मोहम्मदाबाद और जल निगम एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सीडीपीओ मोहम्मदाबाद और जल निगम एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि
फर्रुखाबाद। जनपद के नोडल अधिकारी नगर विकास विभाग सचिव जीएस प्रियदर्शी ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सचिव ने सीएचसी कायमगंज के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले कर्मचारी की संविदा समाप्त करने के सीएमओ को निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने पर जल निगम के एक्सईएन और मोहम्मदाबाद की सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है। विद्युत निगम और जल निगम के गोदामों का निरीक्षण करने के दौरान सीडीओ और एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी को पूर्व में सीएचसी कायमगंज में निरीक्षण के समय जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने में अव्यवस्थाएं मिली थीं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने को कहा। कर्मचारी पर कार्रवाई न होने पर समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने सीएमओ से नाराजगी जताई और कर्मचारी की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड जनरेट कराने के लिए सीएमओ से कहा। इस योजना के तहत गर्भवती के गोल्डन कार्ड जनरेट कराकर प्राइवेट अस्पताल में प्रसव को चिह्नित करने की सलाह दी। विशेषज्ञों के रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी करने को कहा। सीएचसी व जिला अस्पताल में बायोमीट्रिक मशीन लगवाने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने पुलिस अफसरों से 108 एंबुलेंस की लोकेशन को चेक कर जरूरत के अनुसार उनके खड़े होने के स्थान में बदलाव करने को कहा। डीपीआरओ को मुख्य मार्ग पर कूड़ेदान रखवाने के निर्देश दिए। गोशाला का निर्माण कराकर संचालन किया जाए। ब्लाक मोहम्मदाबाद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम होने पर सीडीपीओ मोहम्मदाबाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने बताया कि नगर पालिका जेई गड्ढामुक्त कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। सचिव ने जेई को चेतावनी देकर कहा कि 15 दिन में 2 किलोमीटर गड्ढामुक्त का काम न कराया गया तो शासन से कार्रवाई कराई जाएगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि राज्य सेक्टर योजना के तहत तुलसीनगर वार्ड को किस कारण छोड़ दिया गया। इसकी जांच कराई जाए और एक्सईएन जल निगम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। मुख्य विकास अधिकारी एवं एसडीएम अमृतपुर को विद्युत गोदाम एवं जल निगम गोदाम का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष विवाह कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed