{"_id":"5bfd880dbdec2241d045aa11","slug":"154334213815-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में चयनित हुईं कायमगंज की डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में चयनित हुईं कायमगंज की डाक्टर
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कायमगंज की डा. सुकेशनी अग्रवाल मिसेज इंडिया वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट के फाइल राउंड में पहुंच गई हैं। वह जनपद की महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बनने को तैयार हैं।
मिसेज इंडिया वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन 18 नवंबर को नोएडा में हुआ था। इसमें नार्थ ईस्ट के प्रांत जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि की दो सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में कायमगंज नगर के मोहल्ला पाठक निवासी डा. सुकेशनी अग्रवाल ने भाग लिया था। वह प्रतियोगिता का सेमीफाइनल पार कर फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। इसके लिए डा. सुकेशनी सहित तीस प्रतिभागियों का फाइनल के लिए चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी से उनके पति डा. प्रतोष अग्रवाल के अलावा परिवार के सभी लोग खुश हैं।
डा. सुकेशनी अग्रवाल ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। इसमें बेटी प्रियल अग्रवाल एमबीबीएस फाइनल में हैं, जबकि बेटा श्रेयांश अग्रवाल इंटर में है। ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल राउंड जनवरी में मुंबई में होगा। इसकी तिथि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तय होगी।
विज्ञापन
कुछ अलग करने की इच्छा ने पहुंचा दिया ब्यूटी कांटेस्ट में
जनपद सीतापुर की तहसील लहरपुर के गांव ठखेरा में डा. सुकेशनी का जन्म हुुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने झांसी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस किया। उनके दो भाई हैं। एक भाई ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है। वह नौकरी कर रहा है। दूसरा भाई भी सरकारी नौकरी में है। एक बहन लखनऊ में स्कूल संचालित करती हैं। सुकेशनी बताती हैं कि एफाक्सी अवार्ड मिलने के बाद उनके मन में कुछ अलग करने की इच्छा जागी। इस पर उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी हुई। इसके लिए उन्होंने अक्तूबर में रजिस्ट्रेशन करा दिया था।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल चुका एफाक्सी अवार्ड
डा. सुकेशनी अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डा. प्रतोष अग्रवाल एमबीबीएस व एमडी हैं। वह हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। कायमगंज में अपने नर्सिंगहोम में दोनों प्रैक्टिस करते हैं। ग्रामीण इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डा. सुकेशनी अग्रवाल को पिछले वर्ष आगरा में एफाक्सी अवार्ड भी मिल चुका है।