फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो सीडीपीओ आठ महीने से लापता, जांच शुरू

दो सीडीपीओ आठ महीने से लापता, जांच शुरू

Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दो सीडीपीओ आठ महीने से लापता, जांच शुरू
फर्रुखाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के दो सीडीपीओ अप्रैल से लापता हैं। उन्हें तीन बार नोटिस भेजे गए, पर कोई जवाब नहीं दिया। अब विभाग के निदेशक ने दोनों अधिकारियों की अलग-अलग अधिकारियों को जांच दे दी है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में गाजीपुर निवासी सीडीपीओ रामऔतार राम और हरदोई निवासी सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह की वर्ष 2015 में तैनाती हुई थी। उन्होंने दिसंबर 2017 से कार्यालय आना कम कर दिया। सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह ने मेडिकल आदि लगाकर फरवरी 2018 तक वेतन निकाल लिया था। अप्रैल 2018 से दोनों अधिकारी बिना जानकारी दिए लापता हो गए। इसके चलते उन्हें तीन बार विभाग की ओर से सर्विस बुक पर दिए गए पते पर नोटिस भी भेजे गए। पर, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के डायरेक्टर को पत्र भेजकर अवगत कराया। इस पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के डायरेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने मामले की जांच अपने कार्यालय के दो वित्त एवं लेखाधिकारियों को सौंप दी है। वित्त एवं लेखाधिकारी रवेंद्र सिंह सीडीपीओ रामऔतार राम की और सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह की जांच विनोद कुमार करेंगे। निदेशक ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed