फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दधिबल मोहम्मदाबाद और रजनेश बने फतेहगढ़ कोतवाल

दधिबल मोहम्मदाबाद और रजनेश बने फतेहगढ़ कोतवाल

Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दधिबल मोहम्मदाबाद और रजनेश बने फतेहगढ़ कोतवाल
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने दो कोतवाल और थानाध्यक्षों में फेरबदल किया है। उन्होंने नवाबगंज थानाध्यक्ष रजनेश चौहान को फतेहगढ़ कोतवाली और मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को मोहम्मदाबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है। इस फेरबदल में एसपी के वाचक और पीआरओ को भी थानों का चार्ज मिल गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष दधिबल तिवारी को मोहम्मदाबाद कोतवाल बनाया है। उनके स्थान पर पीआरओ वेद प्रकाश पांडेय को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया है। वाचक जयंती प्रसाद गंगवार को शमसाबाद थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। फतेहगढ़ कोतवाल झांझनलाल को कंपिल थानाध्यक्ष बनाया और नवाबगंज थानाध्यक्ष रजनेश चौहान को फतेहगढ़ कोतवाली का चार्ज दिया है। आईजीआरएस प्रभारी रविंद्र नाथ यादव को नवाबगंज का थानाध्यक्ष बनाया है। पुलिस लाइन से राकेश कुमार को राजेपुर के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाल अनूप कुमार निगम को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से विनीता सारथी को महिला थाने का थानाध्यक्ष बना दिया है। महिला थानाध्यक्ष पूनम जादौन को एंटी रोमियो टीम का प्रभारी बनाया है। राजेपुर के थानाध्यक्ष अंगद सिंह को आईजीआरएस प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed