{"_id":"5bdb3759bdec2269bc7fec23","slug":"154109316819-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला चारा खाने से काले हिरण की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला चारा खाने से काले हिरण की तबियत बिगड़ी
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लाक क्षेत्र के नगला नान में जहरीला चारा खाने एक काला हिरण बेहोश हो गया। गुरुवार सुबह नगला नान निवासी अनुराग अवस्थी अपने खेत पर पहुंचे। वहां एक काला हिरण बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी। प्रभारी एसओ रईस खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश यादव, वन विभाग के बीट प्रभारी मुरारीलाल मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हिरण का उपचार किया। हालत में कुछ सुधार होने पर हिरण को हजियांपुर स्थित कार्यालय लेकर चले गए। डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि जहरीला चारा खाने से हिरण की तबियत खराब हुई है। इसके साथ ही उसे बुखार भी आ रहा है। फिलहाल हिरण का इलाज चल रहा है। ब्यूरो