{"_id":"5bd0b411bdec2269503602ce","slug":"154040420614-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना का प्रशिक्षण लेने लखनऊ जाएंगे नौ सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना का प्रशिक्षण लेने लखनऊ जाएंगे नौ सभासद
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अमृत योजना के तहत 12 व 13 नवंबर को नगर पालिका के सभासदों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के नौ सभासद दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर लखनऊ जाएंगे। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका प्रशासन को सभासदों को भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
अमृत योजना के तहत पीलीभीत, फतेहपुर और फर्रुखाबाद के नौ-नौ सभासदों को 12 व 13 नवंबर को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाना है। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के अपर निदेशक ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के सभासदों को भेजे जाने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद को निर्देश दिए कि जो भी सभासद लखनऊ अमृत योजना का प्रशिक्षण लेने जाएंगे। उनके आने-जाने का इंतजाम किया जाए।
बताया गया कि सभासदों को स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय नगरीय आजीविका मिशन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभासदों को प्रशिक्षण क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित सभागार में दिया जाएगा। प्रभारी ईओ अमित आसेरी ने बताया कि सभासदों को भेजे जाने का इंतजाम नगर पालिका करेगी।
विज्ञापन
यह सभासद जाएंगे प्रशिक्षण लेने
वार्ड संख्या 17 शिवाजी नगर के सभासद अनवर खां, वार्ड दो विवेकानंद नगर की रीता देवी, वार्ड 15 निराला नगर क विकास कुमार, वार्ड 28 कबीर नगर की कोहिनूर बेगम, वार्ड 31 अशफाक उल्लानगर के असलम शेर खां, वार्ड 27 महाराणा प्रताप नगर की मुन्नी बेगम, वार्ड 12 तुलसी नगर की नाजमा बेगम, वार्ड 6 रामनगर के श्यामसुंदर लल्ला और वार्ड संख्या 29 ब्रह्मनगर की सभासद विरमा देवी प्रशिक्षण लेने लखनऊ जाएंगी।