फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   राम-भरत मिलाप देख नम हुईं आंखें

राम-भरत मिलाप देख नम हुईं आंखें

Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
राम-भरत मिलाप देख नम हुईं आंखें
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। रावण वध के बाद भगवान राम की विजय यात्रा के जश्न के अगले दिन राम-भरत मिलाप हुआ। कार्यक्रम देख दर्शकों की आंखें भर आईं। जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने कमाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन


हिंदूृ-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना भरत मिलाप कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सोमवार देर रात राम-भरत मिलाप लीला का मंचन श्री रामलीला कमेटी की तरफ से किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में ब्रह्म देव की पूजा अर्चना की। इसके बाद थाने के बाहर कमालशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और फिर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अंगद की आरती उतारी। एक तरफ थाने के गेट पर उर्स कमेटी की तरफ से कव्वाली तो चौराहे पर रामलीला कमेटी की तरफ से भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


कमेटी ने भगवान राम की आरती उतारी। रामलीला कमेटी के संरक्षक सतीशचंद्र दुबे, अध्यक्ष रवि दुबे, संतोष दुबे, राजेंद्र बाबू गुप्ता, शिवकुमार हलवाई, गौरव गुप्ता, रामआसरे दीक्षित, प्रभाशंकर, रमेश विश्नोई, इस्लाम, वारिश पठान और ज्याउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने नहीं पहनी पगड़ी
कमालगंज। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक भरत-मिलाप कार्यक्रम में कमाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने से पहले कमेटी की तरफ से पगड़ी पहनाने की रस्म की जाती है। कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम मोनिका रानी को फूल भेंट किए। पदाधिकारी एसपी को पगड़ी पहनाने पहुंचे तो उन्होंने माला और पगड़ी बांधने वाला कपड़ा ही गले में डालकर सम्मान कराया। एसपी के पगड़ी न बंधवाने पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ने पगड़ी नहीं बंधवाई। पगड़ी न बंधवाना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। पिछले साल भी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भी पगड़ी पहनने से इनकार कर दिया था। उर्स कमेटी के पदाधिकारी इस्लाम ने बताया कि उर्स का कार्यक्रम कई वर्षों से चल रहा है। इस बार प्रशासन के अफसरों ने पगड़ी पहनने से परहेज किया। यह पहली बार हुआ है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed