फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डेंगू से किशोरी की मौत, चचेरी बहनों का चल रहा इलाज

डेंगू से किशोरी की मौत, चचेरी बहनों का चल रहा इलाज

Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से किशोरी की मौत, चचेरी बहनों का चल रहा इलाज
कंपिल (फर्रुखाबाद)। नगर पंचायत क्षेत्र के काजीटोला मोहल्ला में डेंगू की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी दो चचेरी बहनों का डेंगू का इलाज चल रहा है। चार दिन पहले सींगनपुर गांव में बुखार से एक बालिका की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कसबा के काजीटोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ के मुताबिक उसकी बेटी हिना (17) को चार दिन और उसके भाई इलियास की बेटी रुकइया (16) और आरिस की पुत्री अनम (15) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। इनकी खून की जांच कराई गई तो तीनों को डेंगू निकला। रुकइया और अनम का इलाज कायमगंज स्थित एक नर्सिंग होम में और हिना का इलाज कसबा स्थित एक नर्सिंगहोम में चल रहा था। मंगलवार को हिना की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे कायमगंज स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हिना की मौत हो गई। इससे परिजन रोने-बिलखने लगे। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि खून की जांच में पुत्री हिना और भतीजी रुकइया व अनम को डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले सींगनपुर गांव निवासी सुधीर कुमार की पुत्री कांति (8) की भी बुखार से मौत हो गई थी। इसके बावजूद अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉॅ. पीएस विमल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी वह काजीटोला में टीम भेजकर मरीजों की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed