{"_id":"5bcb7199bdec2269a414f1fb","slug":"15400595121-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी से यात्री का मिला जेवर का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी से यात्री का मिला जेवर का बैग
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ई-रिक्शा में छूटे जेवर भरे बैग को उसने महिला को वापस कर दिया। यात्री ने चालक को इनाम दिया।
सीतापुर जनपद निवासी पूजा अपने पति आशुतोष शुक्ला के साथ कायमगंज के मोहल्ला पटवनगली में अपने मायके जा रही थी। वह बस से पुलगालिब तिराहे पर उतरीं। वहां से ई-रिक्शा से मायके पहुंची। उन्होंने रिक्शा से सभी सामान उतार लिया, लेकिन जेवर व नकदी का बैग उसी में रह गया। चालक ई-रिक्शा लेकर चला गया। परिजनों को जब पता चला तो वह ई-रिक्शे की तलाश में निकल गए।
उधर, जब पितौरा निवासी ई-रिक्शा चालक भइयालाल ने बैग देखा तो उसे लेकर महिला को देने के लिए मोहल्ले में पहुंच गया। वहां यात्री का पता पूछ रहा था, तभी महिला के मायके वालों की नजर पड़ी। ई-रिक्शा चालक से जानकारी की तो उसने बताया कि ई-रिक्शे में यह बैग रह गया था। चालक ने जेवर व रुपये रखा बैग वापस कर दिया। सभी लोगों ने उसकी ईमानदारी की सराहना की। बाद में उसे इनाम भी दिया।