फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बछेंद्री पाल से मिलने भी नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि

बछेंद्री पाल से मिलने भी नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि

Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बछेंद्री पाल से मिलने भी नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने हैं तब से ही स्वच्छ भारत उनकी प्राथमिकता में है। समय-समय पर वह खुद भी झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश देते हैं। उन्हीं का संदेश लेकर जनपद में आईं एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल से मिलने कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जबकि इस समय जिले के चारों विधायक व सांसद भाजपा के ही हैं। रविवार सुबह बछेंद्री पाल का दल रवाना हो गया।

अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री प्राप्त बछेंद्री पाल एक महीने के दौरे पर मिशन गंगे पर निकली हैं। वह हरिद्वार से पटना तक राफ्टिंग के जरिए सफर करने के साथ ही गंगा की सफाई भी कर रही हैं। इस काम को करने के लिए उनके साथ 40 लोगों की टीम है। इसमें आठ पर्वतारोही, चार आईआईटियंस और नमामि गंगे के प्रतिनिधि जुड़ें हैं। शुक्रवार शाम को बछेंद्री पाल का यह दल फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर पहुंचा था। इसके बाद शनिवार को भी वह शहर में रहीं। यहां पर उन्होंने पांचाल घाट पर सफाई की। साथ ही पांच स्कूलों में करीब दस स्कूलों के बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्हें बताया कि कैसे हम लोग गंदगी करते हैं। इससे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह बछेंद्री पाल व उनका दल शहर से रवाना हो गया। लगभग दो रात और एक दिन शहर में बिताने के बावजूद जिले के किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनसे मिलने की जहमत तक नहीं उठाई। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता की बात करते हैं, तो जनप्रतिनिधि झाड़ू ले कर फोटो खिंचवाने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष को जानकारी ही नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि बछेंद्री पाल के आने केे विषय में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें बताया गया कि शहर भर में उनके होर्डिंग लगे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नमामि गंगे एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जा सकता है। बताया कि रवि मिश्रा हमारे जिले में नमामि गंगे के प्रतिनिधि हैं उन्हें भी जानकारी नहीं थी। उन्हें बताया गया कि रवि मिश्रा ने शुक्रवार को बछेंद्री पाल से मुलाकात की थी। इस पर उन्होंने कहा कि बाद में पता चलने पर मिलने गए होंगे। वह लगातार बात को टालते ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed