{"_id":"5bb8a093867a55687c2fe9d9","slug":"153882636513-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र चिकित्सालय में बनेगी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सालय में बनेगी डायलिसिस यूनिट
Updated Sat, 06 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शीघ्र ही
डायलिसिस यूनिट बनेगी। शासन से बजट मिलने के बाद लोहिया अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शाहजहांपुर, हरदोई, एटा, मैनपुरी व कन्नौज जिले के लोग इलाज करवाने आते हैं। यहां पर डायलिसिस यूनिट लगने से हजारों मरीजों को फायदा होगा। अभी जिले में एक भी डायलिसिस यूनिट नहीं है। मरीजों को डायलिसिस के लिए कानपुर जाना पड़ता है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लोहिया अस्पताल में एक डायलिसिस यूनिट स्थापित होगी। इसके लिए शासन से एक माह पहले 15.31 लाख रुपये का बजट पास हो चुका है। इसमें से 7.65 लाख रुपये रिलीज कर दिया गया है। अस्पताल के बने नेत्र चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट लगाई जाएगी।
क्या है डायलिसिस
डायलिसिस सामान्य तौर पर रक्तशोधन की कृत्रिम विधि है। इस प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम नहीं करते हैं। यह एक महंगी प्रक्रिया होती है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
डायलिसिस यूनिट के लिए नेत्र चिकित्सालय की बिल्डिंग का चयन किया गया है। वहां पर यूनिट लगवाने के लिए कार्रदाई संस्था को पत्र भेजा गया है। जल्दी काम शुरू होगा।- डा. अशोक कुमार, सीएमएस लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय में लगेगी डायलिसिस यूनिट
शासन से जारी हो चुका है बजट, अब तक शुरू नहीं हुआ काम