फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली कनेक्शन को अब थाना व चौकी में मिलेंगे फार्म

बिजली कनेक्शन को अब थाना व चौकी में मिलेंगे फार्म

Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन को अब थाना व चौकी में मिलेंगे फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन कराने के लिए ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजली कनेक्शन कराने के लिए अब कोतवाली, थाना, चौकी, एसडीएम कार्यालय से भी फार्म मिलेंगे। आवेदक फार्म भरने के बाद वहीं जमा कर सकते हैं। निगम के अफसर भरे फार्मों को प्राप्त कर आवेदक के घर कनेक्शन कर मीटर लगाएंगे।

ग्रामीण इलाकों में हर घर में बिजली कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना चल रही है। इस योजना के तहत जिले को 1.40 लाख नए विद्युत कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य मिला है। कार्यदायी संस्थाओं ने अभी तक 65 हजार कनेक्शन दिए हैं। करीब 75 हजार कनेक्शन और दिए जाने हैं। प्रदेश सरकार ने बिना कनेक्शन से बिजली जलाने वालों के घरों में शत प्रतिशत कनेक्शन कराने में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस कर्मियों का सहयोग लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम कानपुर मंडल के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन ग्रामीण को पत्र भेज कर विद्युत कनेक्शन कराने में एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, अमीन, और पुलिस का सहयोग लेने के आदेश दिए हैं। चोरी से बिजली जलाने वालों को पुलिस कर्मी कनेक्शन देंगे। इसके लिए प्रत्येक कोतवाली, थाना और चौकी पर सौभाग्य योजना के फार्म भेजे जाएंगे। थाना व चौकी से फार्म प्राप्त कर आवेदक वहीं जमा कर सकते हैं। निगम के अफसर वहां से भरे फार्म लेकर आवेदक के घर जाएंगे और कनेक्शन जारी कर मीटर लगा देंगे। एसडीएम भी ग्रामीण इलाके में बिजली कनेक्शन कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक काल पर कनेक्शन करने घर पहुंचेगी टीम
सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए जरूरतमंद के एक फोन पर टीम उसके घर पहुंच जाएगी। अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा ने इसके लिए टीम का गठन कर दिया है। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, द्वितीय मोहम्मदाबाद, उपखंड कार्यालय कायमगंज, नवाबगंज क्षेत्र में एसडीओ के साथ तीन-तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके मोबाइल नंबर उपकेंद्र व कार्यालयों में लिखवा दिए गए हैं। उन फोन नंबरों पर जरूरतमंद कनेक्शन के लिए फोन कर सकते हैं। फोन रिसीव करने वाला कर्मचारी पूरा पता नोट करेगा। इसके बाद टीम उसके घर पहुंचेगी और फार्म भराकर मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी। केबल, एक एलईडी बल्ब, स्विच बोर्ड भी मुहैया कराएगी।

वर्जन
सौभाग्य योजना के तहत एसडीएम के साथ एसडीओ की टीम बनाई जा रही है। लेखपाल, तहसीलदार, ग्राम पंचायत सचिव व अन्य राजस्व कर्मचारियों को कनेक्शन देने में लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। कोतवाली, थाना और चौकी में कनेक्शन फार्म रखवाने की व्यवस्था के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। ताकि डीएम और एसपी के सहयोग से सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए जा सकें। - एसके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता


बर्नाखुर्द में दिए गए 15 बिजली कनेक्शन
फर्रुखाबाद। एसडीओ शरद प्रताप ने सौभाग्य योजना के तहत कमालगंज ब्लाक के गांव बर्नाखुर्द में कैंप लगाया। इसमें प्रधान, लेखपाल व अन्य लोगों ने ग्रामीणों को समझाकर 15 नए विद्युत कनेक्शन दिए। कई लोगों ने कनेक्शन लेने से मना कर दिया। तब निगम के अफसरों ने गांव में निरीक्षण किया। इसमें 10 लोग बिना कनेक्शन के बिजली जलाते मिले। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को जहानगंज थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed