{"_id":"5b9ab0e7867a557f5929985c","slug":"153686447120-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव में दो रंग के मतपत्र होंगे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव में दो रंग के मतपत्र होंगे इस्तेमाल
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में दो रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल होगा। पीले रंग के मतपत्र अध्यक्ष से संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गुलाबी रंग का मतपत्र कोषाध्यक्ष पद से लेकर कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए इस्तेमाल होगा। 19 सितंबर को होने वाले मतदान और मतगणना के संबंध में जिला जज, डीएम और एसपी को पत्र भेजा गया है।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी डॉ. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह व दीपक द्विवेदी ने गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव समेत अन्य पदों के प्रत्याशियों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। 19 सितंबर को बार एसोसिएशन सभागार में मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना कराई जाएगी।
इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मतपत्र दो रंगे के छपवाएं गए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए पीले रंग का मतपत्र छपवाया गया है। कोषाध्यक्ष, लेखापरीक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी के प्रत्याशियों को वोट देने को गुलाबी रंग का मतपत्र छपवाया गया है।
विज्ञापन
इनमें सीरियल से प्रत्याशियों के नाम अंकित हैं। जिसको वोट देना होगा, उसके नाम के आगे मुहर लगानी होगी। चुनाव अधिकारी ने जिला जज, डीएम और एसपी को मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक और मतगणना शाम 5.30 से समाप्त होने तक के संबंध में सूचना भेजी है।