{"_id":"5b9aaea8867a557ebf6cbccc","slug":"153686389618-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में वकील को गोली मारने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में वकील को गोली मारने के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आगरा में थाने के सामने वकील को गोली मारने की घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अदालतों में काम बंद कराया।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी और चुनाव सहयोग समिति के सदस्य व प्रत्याशियों ने गुरुवार को कचहरी से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में वकीलों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। कई जनपदों में अधिवक्ताओं की निर्मम हत्याएं हो चुकी हैं।
बुधवार को आगरा के एक थाने के सामने वकील को गोली मार दी गई। इससे वकीलों में गुस्सा है। प्रदेश सरकार वकीलों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम करे।
विज्ञापन
आगरा में वकील पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर काम नहीं किया। अदालतों में घूम घूम कर काम बंद कराया। शिव प्रताप सिंह, दीपक द्विवेदी, बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री, सुंधाशु राय श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह राठौर, शशिभूषण दीक्षित, अनुज मिश्रा समेत अन्य वकील शामिल रहे।