फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेंट्रल जेल से रिहा हो सकते हैं 31 कैदी

सेंट्रल जेल से रिहा हो सकते हैं 31 कैदी

Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल से रिहा हो सकते हैं 31 कैदी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से 31 कैदियों को रिहा किया जा सकता है। इसके लिए बुधवार को सीएमओ अरुण कुमार ने सेंट्रल जेल के कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार अपराध करने में असमर्थ कैदियों को छोड़ा जाना है।
विज्ञापन


जेलों में कैदियों को रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। इसी के चलते हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर भी विभिन्न जेलों से कैदियों को रिहा किया गया था जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अर्थ दंड नहीं भर पाने से सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने एक अन्य आदेश जारी किया है। जिसमें ऐसे कैदियों को जेल से रिहा कर दिया जाए, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और जो गंभीर रूप से बीमार हैं। जेल से बाहर जाकर अपराध नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते बुधवार को सीएमओ अरुण कुमार और डॉ. हिलाल अहमद ने सेंट्रल जेल में 34 कैदियों का चेकअप किया। 31 गंभीर रूप से बीमार थे। इनमें तीन को कैंसर, एक की किडनी फेल है, नौ वृद्धावस्था दिव्यांगता, तीन लकवा या इसी तरह की अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मिले।


इसके अलावा अन्य को टीबी व सीओपीडी की समस्या थी। गौरतलब है कि अब जेल प्रशासन इसकी सूचना शासन को देगा। इसके बाद ही बंदियों को छोड़ा जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार बंदियों की जांच करवाकर रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके बाद जो भी आदेश होंगे उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed