{"_id":"5b901e42867a557eaa4dcc4c","slug":"153617157220-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में नहीं घटा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में नहीं घटा पानी, लोग परेशान
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में अभी भी बाढ़ का पानी कम नहीं हुआ है। परियोजना अधिकारी ने कांशीराम कालोनी का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से शेल्टर होम में जाने के लिए कहा लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। समस्याओं को देखते हुए मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकर खड़े करवाए गए हैं।
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में करीब चार-पांच दिनों से बाढ़ का पानी घुसा है। इसके चलते कालोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों जायजा लेने पहुंचे एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को फतेहगढ़ में बने शेल्टर होम में जाने को कहा था लेकिन कोई भी शेल्टर होम नहीं गया। बुधवार को परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने कांशीराम कालोनी पहुंचकर जायजा लिया।
कालोनी में दो मोबाइल शौचालय पहले से ही खड़े थे। पीओ ने एक मोबाइल शौचालय और खड़ा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल के लिए नगर पालिका ने दो पानी के टैंकर खड़े कराए। पीओ ने बताया कि कालोनी वासियों से शेल्टर होम में रहने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कहा कि कालोनी वासी शेल्टर होम में जाकर रहें तो उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मुफ्त कराई जाएगी।