फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भाइयों के साथ गंगा नहाने गया युवक डूबा

भाइयों के साथ गंगा नहाने गया युवक डूबा

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भाइयों के साथ गंगा नहाने गया युवक डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद भाइयों के साथ गंगा नहाने गया युवक पांचालघाट में गंगा में डूब गया। एसडीएम सदर, कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों से उसकी तलाश शुरू कराई। गंगा में बाढ़ होने से देर रात तक गोताखोर उसको खोजते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निवासी इस्तिकार का पुत्र शाहिल (18) जयपुर में छपाई का काम करता था। वह बकरीद पर घर आया था। बुधवार को नमाज अदा करने के बाद भाई इरशाद, फैजान, अरस व दोस्त आसिफ के साथ पांचालघाट गंगा नहाने गया था। नहाते समय अचानक शाहिल का पैर फिसल गया और वह गहरे में चला गया। यह देखकर भाई चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, शहर कोतवाल राजेश पाठक, आवास विकास चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंगा में बाढ़ होने से गोताखोर देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। सभी लोग पांचालघाट पहुंच गए। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जा रही है। वह देर रात तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed