फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नगर पालिका में लगने आए पौधे सूख रहे

नगर पालिका में लगने आए पौधे सूख रहे

Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में लगने आए पौधे सूख रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शासन एक ओर पौधरोपण के लिए जोर दे रहा है, वहीं नगर पालिका क्षेत्र में लगने के लिए आए 2000 पौधे स्टोर रूम में सूख रहे हैं। यही नहीं अधिकतर पौधे गायब हो गए हैं, उनकी सिर्फ मिट्टी ही बची है। नगर पालिका में लगाए गए पौधे भी उखड़े पड़े हैं।

15 अगस्त को जिले भर में करीब दस लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके चलते नगर पालिका में भी 2000 पौधे लगवाए जाने के लिए मंगवाए गए थे। पर नगर पालिका प्रशासन ने पौधरोपण करने में सिर्फ औपचारिकता ही निभाई। नगर पालिका क्षेत्र में लगने के लिए आए पौधों में से अधिकतर पौधे नगर पालिका व जलकल विभाग के स्टोर रूम में फैले पड़े हैं। इनमें नीम, अशोक आदि के पौधे शामिल हैं। कई पौधे तो गायब हो गए हैं, पन्नी में उनकी सिर्फ मिट्टी ही बची है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पालिका ने करीब 50-60 पौधे टाउनहाल सीढ़ी के पास पड़ी जगह में ही लगवाकर इतिश्री कर ली। जो पौधे लगवाए भी गए, उनमें अधिकतर पौधे या तो गायब हो गए हैं या फिर सूखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संजय चावला का कहना है कि पौधरोपण के नाम पर पालिका ने खानापूरी की है। देखरेख के अभाव में पौधे सूखने लगे हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि पौधे लगवाए जा रहे हैं। जहां-जहां पौधे लगाए जाने के लिए स्थान मिल रहा है। वहां पौधे लगवा रही हूं। कटरी धर्मपुर में भी पौधे लगवाए गए हैं। स्टोर रूम में रखे पौधे और कई पौधे की सिर्फ मिट्टी बचे होने के बारे में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि पौधे लगवाए जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि कितने पौधे नगर पालिका क्षेत्र में लगाए गए हैं तो उन्होंने बताया कि जेई को इसकी जानकारी होगी। जेई मुकेश जायसवाल से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed