{"_id":"5b7b024742c792464e1766f5","slug":"153478815710-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद कल, बाजारों में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद कल, बाजारों में रही रौनक
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ईदुल अजहा (बकरीद) को लेकर बाजारों में सोमवार को रौनक रही। बकरों की खरीदारी की गई। इसी के साथ घरों और ईदगाहों की साफ-सफाई कराई जा रही है।
बुधवार को बकरीद है। भीकमपुरा, घोड़ा नखास, गढ़ी कोहना, असगर रोड, गुदड़ी, सलावत खां, खटकपुरा, मनिहारी, खटकपुरा सिद्दीकी, खटकपुरा इज्जत खां समेत हाता मिंडू खां आदि मुस्लिम इलाकों में तैयारियां चल रही हैं। ईदुल अजहा की नमाज नई व पुरानी ईदगाह और सुनहरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अदा की जाएगी। ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई चल रही है। रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा हो चुका है। वुजू के पानी की व्यवस्था भी कर ली गई है। कुर्बानी का त्योहार होने के चलते संपन्न मुस्लिम परिवार के लोगों ने बकरों की खरीददारी की। बाजार में दस हजार से लेकर 21 हजार रुपये तक में बकरे बिके।
शब्बू खां ने बताया कि उन्होंने 16 हजार रुपये में बकरा खरीदा है। वहीं, निजाम का कहना है कि वह 12 हजार रुपये का बकरा लेकर आए हैं। लालसराय टंकी के पास बकरों की खरीददारी में मंदी का असर भी दिखा। बकरा कारोबारियों ने बताया कि मंदी के चलते धंधा कम रहा। वहीं, रेलवे रोड, घुमना बाजार, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक और लालसराय आदि बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों ने कपड़े, जूता-चप्पल आदि की खरीदारी की। रेडीमेड विक्रेता शादमीर खां और अनवर खां ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों की डिमांड ज्यादा है।