{"_id":"5b6888a04f1c1b8f3e8b56ee","slug":"15335773685-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनपुर नौखंडा में सीडीओ गंदगी देख खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनपुर नौखंडा में सीडीओ गंदगी देख खफा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को हुसैनपुर नौखंडा गांव का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को सीडीओ अपूर्वा दुबे ने कमालगंज विकास खंड के गांव हुसैनपुर नौखंडा और भटपुुरा का निरीक्षण किया। उन्हें गांव में सफाईकर्मी तो मिले, लेकिन दोनों ही गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। सीडीओ ने बताया कि गांव का सचिवालय बहुत गंदा था। साथ ही गांव के मार्गों पर भी कूड़े के ढेर लगे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान व सफाई कर्मियों को तीन दिन में साफ-सफाई कराने को चेतावनी दी है। इससे पहले वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव में निरीक्षण कर तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुकी हैं।
बैठक में डीएम ने कसे थे पेच
डीएम मोनिका रानी सभी ब्लाक के ग्राम प्रधानों व सचिव के साथ लगातार बैठकर उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही हैं। गुरुवार को कमालगंज ब्लाक की स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक थी। इसमें जिलाधिकारी ने गांव में साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बावजूद गांवों के हालात में सुधार नहीं हुआ है।