{"_id":"5b634b084f1c1bbd298b77db","slug":"153323392013-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के लिए दस बाढ़ चौकियां खुलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा के लिए दस बाढ़ चौकियां खुलीं
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजेपुर ने संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मरीजों से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। यह टीम सूचना मिलने पर क्षेत्र के किसी भी गांव में संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उनके गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं व दवाएं आदि मुहैया कराएगी। फिलहाल, इस तरह की अभी दो सचल टीमों का गठन किया गया है।
बृहस्पतिवार को सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने ये जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि टीम में सोमवार को डॉ. वैभव पाठक, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला, एएनएम मीना सिंह, वार्ड ब्वाय सुशील सिंह, मंगलवार को डॉ. रजत कटियार, फार्र्मासिस्ट राजेंद्र यादव, एएएनएम संघमित्रा, वार्ड ब्वाय विशाल कनौजिया, बुधवार को डॉ. वैभव पाठक, फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, एएनएम विमलेश कुमारी, वार्ड ब्वाय सुशील सिंह, गुरुवार को डॉ. पंकज कटियार, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला, एएनएम रामरती, वार्ड ब्वाय, विशाल कनौजिया, शुक्रवार को डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, एएनएम प्रदीप कुमारी, वार्ड ब्वाय सुशील सिंह, शनिवार व रविवार को डॉ. सुधीर कुमार सिंह, फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, राजेंद्र यादव, एएनएम विमलेश कुमारी, सुषमा, वार्ड ब्वाय विशाल कनौजिया और सुधीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सूचना मिलने पर टीमें जाकर पीड़ित का इलाज करेंगी। दो सचल दल भी बनाए गए हैं। पहले सचल दल में डॉ. वैभव पाठक, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ल, स्टाफ नर्स कामिनी, वार्ड ब्वाय सुशील सिंह और दूसरे सचल दल में डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट बीके मिश्रा, स्टाफ नर्स रेखा और वार्ड ब्वाय विशाल कनौजिया को रखा गया है। यह सचल दल बाढ़ के समय पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगा।
दस बाढ़ चौकियों पर मिलेंगी दवाएं
अमृतपुर। बाढ़ में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए तहसील क्षेत्र में दस बाढ़ चौकियां खोली गई हैं। इनमें फार्मासिस्टों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने प्राथमिक विद्यालय सवासी में बाढ़ चौकी खोलकर फार्मासिस्ट राजेंद्र यादव की तैनाती की है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बदनपुर, जूनियर हाई स्कूल दहेलिया में फार्मासिस्ट राजेश बंसल, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, जूनियर हाईस्कूल खंडौली में फार्मासिस्ट आलोक कटियार, जनता इंटर कालेज भरखा व कुबेरपुर कुतुलूपुर बीज भंडार में फार्मासिस्ट राजवेंद्र, जूनियर हाईस्कूल अमृतपुर में साबिर हुसैन, जूनियर हाईस्कूल राजपुर, प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पमारान में फार्मासिस्ट अजय कुमार शुक्ला की तैनाती की गई है। इसी के साथ बाढ़ चौकियों में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो