{"_id":"5b61f3db4f1c1b764d8b5f30","slug":"15331460689-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान देखने पहुंची जिलाधिकारी, जेई की लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान देखने पहुंची जिलाधिकारी, जेई की लगाई फटकार
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला खेल रैंगाई का निरीक्षण किया। यहां पर अस्थाई पुलिया नहीं होने पर जल निगम के जेई की फटकार लगाई व तुरंत ही व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणोें ने ट्रांसफार्मर फुंके होने की शिकायत भी जिलाधिकारी से की।
नगला खेम रैंगाई में पिछले कुछ दिन से बाढ़ का पानी आने से कटान हो रहा है। इसकी सूचना पर जिलाधिकारी मोनिका रानी बुधवार को खेम रैंगाई पहुंची। वहां मस्जिद के पास उन्होंने कटान का जायजा लिया। उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव की टूटी पुलिया के स्थान पर अस्थाई पुलिया बनवाकर आवागमन शुरू करवा दिया गया है। मौके पर पहुंची डीएम को वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला।
इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के जेई राजीव कुमार को फटकार लगाई। साथ ही तुरंत अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सदर अजीत सिंह को बालू की बोरी लगवाकर कटान रुकवाने का प्रबंध करने को कहा। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका है। गांव में बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने तत्काल एसडीओ को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने के निर्देेश दिए।