{"_id":"5b60ac184f1c1ba03e8b46bf","slug":"15330621624-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने गांवों की बिजली कर दी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने गांवों की बिजली कर दी ठप
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मंगलवार को हुई बारिश से गांवों की 11 हजार लाइन के पोल टूट गए। 33 हजार लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई दिन भर आंख मिचौली करती रही।
नवाबगंज क्षेत्र में 11 हजार लाइन के पोल टूटने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। 33 हजार लाइन के पोलों पर लगे इंसुलेटर खराब हो गए। इससे उपकेंद्र से संचालित सभी फीडर बंद होने से करीब 300 गांवों और कसबा की बिजली सप्लाई बंद हो गई। शमसाबाद के हजियापुर विद्युत उपकेंद्र से चार फीडरों के माध्यम से करीब 250 गांवों को बिजली दी जाती है। 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र को मिलने वाली बिजली बंद हो गई और गांवों को दी जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई।
अमृतपुर, राजेपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से करीब 190 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। अमृतपुर के गांव बलीपट्टी के पास 11 हजार लाइन का पोल टूटने से तार क्षतिग्रस्त हो गया। कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज, कंपिल क्षेत्र के उपकेंद्र की 11 हजार लाइन में जगह-जगह फाल्ट आने के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद हो गई थी। बारिश से टूटे पोल, क्षतिग्रस्त हुए तार व खराब हुए इंसुलेटरों को बदलने का काम नहीं हो सका। इससे सुबह से शाम तक ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रही। बारिश बंद होने के बाद टूटे पोल, क्षतिग्रस्त हुए तार व खराब इंसुलेटर बदलने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
कमालगंज कसबा क्षेत्र की बिजली सप्लाई देर शाम शुरू कर दी गई। ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विभागीय कर्मचारी तारों को जोड़ने का काम में लगे रहे। बारिश के दौरान शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 11 हजार लाइन में फाल्ट आने से तीन से चार घंटे बंद रही।