फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नगर पालिका का नाला सात माह में ही गिरा

नगर पालिका का नाला सात माह में ही गिरा

Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका का नाला सात माह में ही गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका प्रशासन की ओर से ठंडी सड़क पर बनवाए जा रहे नाले की दीवार मंगलवार को भरभरा कर गिर गई। ठंडी सड़क मार्ग पर नाला तीन भाग में बनवाया जा रहा है। लालदरवाजा से अग्रवाल सेल्स कारपोरेशन तक 24.97 लाख, अग्रवाल सेल्स कारपोरेशन से देवरामपुर बगिया तक 24.99 लाख और देवरामपुर बगिया से देवरामपुर क्रासिंग तक 11.39 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण नगर निकाय चुनाव से पहले शुरू कराया गया था। करीब 80 सेमी खुदाई कराकर नाला बनना था।

नाला निर्माण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का ठंडी सड़क के बाशिंदों ने विरोध भी किया था लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते सांसद मुकेश राजपूत के आवास के सामने सेंट लारेंस स्कूल के बाहर नाले की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। नाला गिरने से बच्चों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि नाला का जब निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। जिला प्रशासन की देखरेख में नाला निर्माण के टेंडर डाले गए थे। हालांकि अभी नाले का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है। इसके चलते ठेकेदारों को भुगतान भी नहीं किया गया है। नाला की जांच कराई जाएगी। मानक के अनुसार बने होने पर ही भुगतान किया जाएगा। जहां नाला टूटा है, उसे ठेकेदार ही दोबारा मानक के अनुसार बनवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर कालेज की दीवार गिरी
मंगलवार सुबह बारिश के दौरान सातनपुर मंडी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की दीवार खेतों की ओर गिर पड़ी। कालेज के अतुल कपूर ने बताया कि बिजली गिरने से दीवार गिरी। कालेज भी हिल सा गया था। जिस समय दीवार गिरी, उस समय बच्चे कमरों में बैठे थे। उधर, टाउनहाल पर डूडा कार्यालय के पीछे पालिका की महिला कर्मचारी रूबिका के कच्चे मकान की छत और दीवारें गिर गईं। रूबिका ने बताया कि नगर पालिका की जमीन पर रहने का ठिकाना बना रखा है। पालिका उससे किराये के रूप में एक हजार रुपये प्रतिमाह लेती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed