फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बारिश ने एक हजार से अधिक गांवों की बिजली कर दी गुल

बारिश ने एक हजार से अधिक गांवों की बिजली कर दी गुल

Thu, 26 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने एक हजार से अधिक गांवों की बिजली कर दी गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बुधवार को शुरू हुई बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों की बिजली डगमगा गई। 33 हजार लाइन में फाल्ट आने, 11 हजार लाइन के इंसूलेटर खराब होने और तार टूटने से करीब एक हजार गांवों बिजली गुल हो गई। गुुरुवार दोपहर लाइनों की मरम्मत का काम कराया गया। करीब पांच सौ गांवों की बिजली शाम तक बहाल कर दी गई। पांच सौ गांवों की आपूर्ति एचटी लाइनों के फाल्ट ठीक न होने से ठप बनी रही।

अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तहसील अमृतपुर, अमृतपुर कसबा और राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में बने 33/11 विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। बुधवार शाम को अमृतपुर तहसील, कसबा, 150 गांव, राजेपुर क्षेत्र के करीब 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करीब 250 गांवों की बिजली 11 हजार लाइन में आए फाल्ट से बंद हो गई। कमालगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से करीब 250 गांव, शमसाबाद के हजियापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से करीब 250 गांव, नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में मिल्क डेरी फीडर की 11 हजार लाइन का इंसूलेटर खराब हो गया। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र से संचालित सभी फीडर 11 हजार लाइन में फाल्ट आने के कारण बंद हो गए। गुरुवार दोपहर में बारिश थमने पर खराब इंसूलेटर बदलने और टूटे तारों को जोड़ने का काम शुरू कराया गया। अमृतपुर, राजेपुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांवों की बिजली देर शाम तक बहाल कर दी गई। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र बंद रहने से 250 गांव और नवाबगंज उपकेंद्र की 11 हजार लाइन में फाल्ट होने से करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप बनी रही। शहरी क्षेत्र में 11 हजार लाइन के खराब हुए इंसूलेटर को बदल और टूटे तारों को जोड़ कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed