फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीआरसी में आयरन गोली डंप, नवंबर में हो जाएगी एक्सपायर

बीआरसी में आयरन गोली डंप, नवंबर में हो जाएगी एक्सपायर

Thu, 26 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीआरसी में आयरन गोली डंप, नवंबर में हो जाएगी एक्सपायर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी। इनके पैकेट बीआरसी बढ़पुर में डंप हैं। जूनियर स्तर के बच्चों को बांटी जाने वाली आयरन की गोलियां नवंबर 2018 में एक्सपायर हो जाएंगी। विभागीय अधिकारियों ने अभी तक इनको बांटने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मिलकर कोई रणनीति तैयार नहीं की है। इससे गोलियों के पैकेट बीआरसी में धूल फांक रहे हैं।

जिले में प्राथमिक स्तर के 1250 और जूनियर स्तर के 565 स्कूल हैं। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 3.60 लाख और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने के लिए करीब एक लाख आयरन की गोलियां बीएसए कार्यालय में आई हैं। गोलियों के यह पैकेट बीआरसी बढ़पुर में रखवा दिए गए हैं। इनका वितरण बच्चों में किस प्रकार किया जाए, विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसके लिए कोई रूपरेखा तैयार नहीं की है। प्राइमरी स्तर के लिए आई 3.60 लाख गोलियों की एक्सपायरी तिथि 2020 है, जबकि जूनियर स्तर के बच्चों को दिए जाने के लिए आई करीब एक लाख आयरन की गोलियों की एक्सपायरी तिथि नवंबर 2018 है। जुलाई में कुछ दिन ही बचे हैं। इन गोलियों को बांटने के लिए तीन माह शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लाक के प्रभारी बीईओ सोमवीर सिंह ने बताया कि गोलियां बच्चों को किस प्रकार दी जाएंगी, इसका मानक तय न होने से वितरण नहीं कराया गया है। इनका वितरण किस प्रकार कराया जाएगा, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed