फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कोटा संबंद्धीकरण में खेल शुरू

कोटा संबंद्धीकरण में खेल शुरू

Wed, 25 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोटा संबंद्धीकरण में खेल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलापूर्ति विभाग ने कोटा संबंद्धीकरण में खेल शुरू कर दिया है। विभाग ने 18 कोटेदारों के यहां मानक से कम उपभोक्ता बताते हुए पड़ोस के कोटा से संबद्ध करना शुरू कर दिया है, जबकि शहर में 22 ऐसे कोटेदार हैं, जिनके पास मानक से कम उपभोक्ता हैं। इस तरहचार कोटेदारों के सूची से नाम हटा दिए गए हैं।

शासन ने जिलापूर्ति कार्यालय को आदेश दिए थे कि जिले की नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के ऐसे कोटेदार, जिनके पास 300 से कम राशनकार्डधारक हैं। उन कोटेदारों का कोटा निरस्त कर उनके राशनकार्ड पड़ोस के कोटेदार से 31 जुलाई 2018 तक संबद्ध कर दिया जाए। ऐसा न करने पर जिलापूर्ति अधिकारी को स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र फर्रुखाबाद में 91 कोटेदार हैं। विभाग ने नगर पालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र में 18 ऐसे कोटेदारों को चिह्नित किया है, जिनके पास 300 से कम राशनकार्डधारक हैं। विभाग ने उनके समायोजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शासन के आदेश के बाद जो सूची बनाई गई है, उसमें 22 कोटेदार शामिल हैं, जिनके पास 300 से कम राशनकार्ड धारक हैं। विभागीय अफसरों ने इसमें खेल कर दिया है। 300 सौ से कम उपभोक्ता वाले कुछ कोटेदारों ने अधिकारियों से साठगांठ कर कोटा निरस्तीकरण के लिए बनाई गई सूची से अपना नाम गायब करा दिया है। इसके चलते शहर के केवल 18 कोटेदारों के नाम ही सूची में शामिल हैं। यह तो फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र की सूची है। जिले की चार नगर पंचायतों और कायमगंज नगर पालिका में भी इसी तरह का खेल शुरू हो गया है। विभाग ने निरस्तीकरण करने के लिए 18 लोगों की जो सूची तैयार की है उसमें एक भाजपा नेता और एक सपा नेता का भी कोटा शामिल है।


34 लोगों को किया जा चुका चिह्नित
जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 300 से कम उपभोक्ता वाले करीब 34 कोटेदारों को चिह्नित किया चुका है। फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र की सूची जारी होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अभी वह बाहर हैं। आते ही इसे दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed