फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अब नए मॉडल की ईवीएम से होगा लोकसभा चुनाव

अब नए मॉडल की ईवीएम से होगा लोकसभा चुनाव

Sun, 15 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब नए मॉडल की ईवीएम से होगा लोकसभा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आम चुनाव और उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की खराबी के कारण मतदाताओं और अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब इससे निजात के लिए नई ईवीएम को प्रयोग किया जाएगा। जिले के सभी 1554 बूथों पर चुनाव अब एमथ्री मॉडल की ईवीएम से कराया जाएगा। सितंबर से अक्तूबर तक इन मशीनों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाल ही में हुए उपचुनावों में ईवीएम में हुई गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर दिया था। बताया जा रहा है हाल ही में उपयोग हो रही ईवीएम 20 से 25 साल पुरानी हैं। इसी कारण यह खराब होने लगीं हैं। ईवीएम के खराब होने से मतदान प्रभावित होने के साथ ही मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे माहौल भी खराब होता है। कई बार इससे मतदाता मतदान से भी वंचित हो जाते हैं। ईवीएम की खराबी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निर्वाचन आयोग ने नई एमथ्री टेक्नोलॉजी की ईवीएम से चुनाव कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


- फिर से होगा प्रशिक्षण
एमथ्री तकनीकी की ईवीएम मिलने के बाद बीएलओ व अन्य मतदान कर्मियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि चुनाव के समय कोई समस्या ना आए। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर या प्रदेश स्तर पर लखनऊ में होगा। इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नई तकनीकी की ईवीएम से चुनाव होना है। अभी कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद ये ईवीएम वापस भेज दी जाएंगी। सितंबर से अक्तूबर तक ईवीएम जिले में आ जाएंगी। - गुलाबचंद, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed