फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आज से पॉलिथीन के खिलाफ चलेगा अभियान

आज से पॉलिथीन के खिलाफ चलेगा अभियान

Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
आज से पॉलिथीन के खिलाफ चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पर्यावरण के लिए खतरनाक बनी पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए रविवार से अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर दुकानदार का माल जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए एसडीएम सदर व एसडीएम कायमगंज के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। अभी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान नहीं चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सूबे में 15 जुलाई से 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन पर रोक लगाने की बात कही है। अब इसके खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार हो गई है। प्रशासन, पुलिस और निकायों की टीमें इस पर कार्रवाई करेंगी। जिले की सभी छह निकायों के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। एसडीएम सदर अजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद और कमालगंज में टीमें कार्रवाई करेंगी, जबकि एसडीएम कायमगंज अनिल सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कायमगंज और नगर पंचायत कंपिल व शमसाबाद में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतपुर तहसील क्षेत्र में नहीं चलेगा अभियान
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान को अभी ग्रामीण क्षेत्रों से दूर रखा गया है। इसी कारण यह अभियान अमृतपुर तहसील क्षेत्र में नहीं चलेगा। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों में पॉलिथीन बंद होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलिथीन का प्रयोग अपने आप रुक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed