{"_id":"5b4649404f1c1b97468b5e3d","slug":"153133292615-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की लोहिया अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की लोहिया अस्पताल में मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी की बुधवार को लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई।
अछल्दा (औरैया) के नगला मंजू निवासी राजेश यादव (32) पुत्र हरीकिशन हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन सजा काट रहा था। बुधवार सुबह राजेश की हालत खराब हो गई। इसपर बंदी रक्षक विवेक शुक्ला उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर दोपहर में हरीकिशन और परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि 24 सितंबर 2013 को बेटे ने दो लोगों की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे इटावा जेल भेज दिया गया था। वहां से 15 जनवरी 2017 को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। साल 2016 में उसे उम्रकैद हो गई थी। वह आठ जुलाई को बेटे से मिलने आया था, तब उसे कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।