फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सवालों पर चुप्पी साध गए प्रभारी मंत्री

सवालों पर चुप्पी साध गए प्रभारी मंत्री

Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सवालों पर चुप्पी साध गए प्रभारी मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान बुधवार को पत्रकारों के सवालों पर चुप्पी साध गए। बंद कमरे में कुछ मिनट अफसरों के साथ बैठक निपटा कर मोहम्मदाबाद के एक निजी विद्यालय में मेधावी सम्मान समारोह में चले गए।

बुधवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री चेतन चौहान सरकार की वाहवाही करते ही नजर आए। लेखपालों की हड़ताल से लोगों को समस्या हो रही है। नोटिस मिलने के बावजूद लेखपाल हड़ताल पर अड़े हुए हैं। क्या सरकार इस मामले में पीछे हटेगी। इस पर खेल मंत्री ने कहा कि सरकार किसी मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। लेखपालों से बातचीत चल रही है। प्रशासन भी उनसे बात कर रहा है। जायज मांगों को माना जाएगा। सरकार बहुत संवेदनशील है वह किसी मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। हड़ताल से आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रही है। इस सवाल को वो आम दिनों में तीन दिन में प्रमाण पत्र देने की बात कह कर टाल गए। उन्होंने बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने कई सालों से अटके लोगों के प्रमोशन कराए हैं। लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद से तीन महीने में चालीस करोड़ से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। हालांकि जब उनसे बाहर से आई कंपनियों के आवेदन की बात की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। बाद में सैमसंग के नोएडा में सबसे बड़ा कारखाना लगाने की बात कही। इस पर उन्हें बताया गया कि अखिलेश सरकार इसका श्रेय ले रही है। अखिलेश ने कहा है कि ये योजनाएं मेरे समय की हैं अब सरकार महज फीते काट रही है। इस पर मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को मथुरा के जवाहर बाग कांड का भी श्रेय लेना चाहिए। इसमें एक एसपी की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हत्या बहुत ही गंभीर मामला
जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या बहुत ही गंभीर मामला है। यहां पर कौन मरा यह सवाल नहीं है। सवाल यह है कि जेल में रिवाल्वर, माउजर या पिस्टल पहुंची कैसे। इस पर जांच चल रही है। पूरे उत्तर प्रदेश की जेलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सिंचाई विभाग के घोटाले पर भी उन्होंने जांच कराने की ही बात कही। इसके बाद उन्होंने चंद मिनट में ही डीएम, सीडीओ, एसपी, सीएमओ के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह मोहम्मदाबाद चले गए।


फर्जी एनकाउंटरों के सवाल को टाल गए मंत्री
प्रभारी मंत्री से ला एंड आर्डर पर बात की गई। उन्हें बताया गया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं। हालांकि जब उनसे जिले में हुए फर्जी एनकाउंटर पर सवाल किया गया तो वह फिर चुप्पी साध गए। उल्टा पत्रकारों से ही अपराधियों को संरक्षण न देने की बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed