फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता को देखने गईं डीएम को डाक्टर ने किया गुमराह

दुष्कर्म पीड़िता को देखने गईं डीएम को डाक्टर ने किया गुमराह

Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को देखने गईं डीएम को डाक्टर ने किया गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार को देखने गईं डीएम मोनिका रानी को डाक्टरों ने गुमराह कर दिया। पीड़िता के अस्पताल में न होने की जानकारी दी। डीएम अस्पताल का निरीक्षण कर लौट गईं। कुछ देर बाद डीएम को सूचना मिली कि बालिका अस्पताल में भर्ती है। वह दोबारा एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह के साथ लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। यहां दुष्कर्म पीड़िता बालिका को देखा और उसके परिजनों से हाल चाल पूछे।

शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की बालिका से 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। सामाजिक संगठन आरोपी की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता बालिका को बुखार आने पर उसको लोहिया अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी डीएम मोनिका रानी को मिली। वह मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची। डीएम को डाक्टरों ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता बालिका लोहिया अस्पताल में भर्ती नहीं है। यह सुनकर डीएम ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया और वापस चली गईं। इसके बाद डीएम को जानकारी मिली की दुष्कर्म पीड़िता बालिका लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। एसपी, एएसपी के साथ डीएम दोबारा से लोहिया अस्पताल पहुंची और इमरजेंसी वार्ड में दुष्कर्म पीड़िता बालिका कोे देखने के बाद उसके परिवार वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन


तभी प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार, इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डा. राजकिशोर व डा. विवेक सक्सेना भी वहां आ गए। डीएम ने डाक्टरों से बालिका के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। डाक्टरों ने बताया कि बालिका को बुखार आ गया था। अब उसका स्वास्थ्य ठीक है। बालिका के संबंध में गलत जानकारी देने पर डाक्टरों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद बालिका भर्ती हुई थी। हालत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी हो गई थी। बुखार आने पर इमरजेंसी में परिवार के लोगों ने भर्ती कराया। इस कारण बालिका के भर्ती होने की जानकारी नहीं थी। बुखार में सुधार होने पर परिवार के लोगों ने छुट्टी करने की बात कही, तो एसपी ने शहर कोतवाल को घर तक बालिका और उसके परिवार के लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान अफसरों ने डॉक्टर के कक्ष में बैठ कर एकांत में वार्ता की। एसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed