फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मजिस्ट्रेट ने नहीं लिए युवती के बयान, मौसी के घर भेजा

मजिस्ट्रेट ने नहीं लिए युवती के बयान, मौसी के घर भेजा

Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने नहीं लिए युवती के बयान, मौसी के घर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी और प्रेमिका से मारपीट कर प्रेमी के बाल काटने के मामले में एसडीएम सदर (मजिस्ट्रेट) अजीत कुमार ने युवती के बयान लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बालिग युवती के बयान की जरूरत नहीं है। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसकी इच्छा के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित उसकी मौसी के घर भेज दिया। उधर, बाल काटे जाने पर युवक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से किसी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमिका के बुलाने पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर प्रेमी पहुंच गया। प्रेमिका वहां पर पहले से मौजूद थी। इसी दौरान ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने दोनों को बांधकर पीट दिया। युवक के बाल काट दिए। इसी दौरान ग्रामीण ने यूपी-100 को मामले की सूचना दे दी। जानकारी होने पर पुलिस व यूपी-100 टीम गांव पहुंची। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को युवती को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास ले जाया गया। जहां मजिस्ट्रेट ने बताया कि युवती बालिग है उसके बयान की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उसने पुलिस से नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली मौसी के यहां जाने की बात कही। पुलिस ने उसे वहां पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed