फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली विभाग के एसडीओ, जेई समेत आठ के खिलाफ याचिका

बिजली विभाग के एसडीओ, जेई समेत आठ के खिलाफ याचिका

Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ, जेई समेत आठ के खिलाफ याचिका

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के एसडीओ, जेई, लेखपाल, कानूनगो समेत आठ के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई है।

इसमें विवादित जमीन पर अनापत्ति प्रमाण पत्र और नलकूप का कनेक्शन दिए जाने का आरोप लगाया गया है।


नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोना जानकीपुर गांव निवासी अहिवरन सिंह ने गांव के सतीश चंद्र, जगदीश, जयद्रथ, जगन्नाथ, बिजली विभाग के नवाबगंज एसडीओ आरके वर्मा, जेई सुधीर कुमार, लेखपाल वरुण यादव, कानूनगो महेश तोमर के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है।


इसमें कहा गया है कि आरोपी सतीश चंद्र व अन्य के सहखाते में जमीन है। जमीन बंटवारे का मुकदमा कायमगंज एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। सतीश चंद्र ने विवादित भूमि पर नलकूप कनेक्शन करवाने के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया। सतीश चंद्र ने उसकी फोटो लगाकर फर्जी अनापत्ति का फर्जी हलफनामा दिया। लेखपाल और काननूगो ने जमीन विवादित होने की जानकारी के बावजूद जमीन पर विवाद न होने का प्रमाण पत्र दे दिया।
विज्ञापन



इसके माध्यम से सतीश चंद्र ने नलकूप का कनेक्शन करवा लिया। जानकारी होने पर एक्सईएन कायमगंज और एसडीओ नवाबगंज से शिकायत की। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। एसडीओ, जेई, लेखपाल, कानूनगो की मिली भगत के कारण विवादित जमीन पर धोखाधड़ी कर नलकूप का कनेक्शन दिया गया है। सीजेएम ने नवाबगंज थानाध्यक्ष से याचिका पर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सईएन कायमगंज जीएस कशेरवाल ने बताया कि शिकायत मिली थी। सतीश चंद्र का नलकूप कनेक्शन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नलकूप की लाइन उतरवा ली जाएगी।


एसडीओ, जेई समेत आठ के खिलाफ याचिका
विवादित जमीन पर नलकूप का कनेक्शन देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed