फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जिले की पांच सौ हेक्टर जमीन की बढ़ेगी उर्वकता

जिले की पांच सौ हेक्टर जमीन की बढ़ेगी उर्वकता

Wed, 20 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले की पांच सौ हेक्टर जमीन की बढ़ेगी उर्वकता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंडित दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के तहत जिले की पांच सौ हेक्टेयर भू्मि की उर्वरता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन से 62 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।

इस योजना के तहत उन जमीनों को सही किया जाएगा, जो ऊसर बन रही हैं। ऐसी जमीन के किसान आवेदन कर अपनी जमीन सही करवा सकते हैं। 30 जून के पहले किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


योजना की शुरुआत पिछले साल हो गई थी, लेकिन किसी कारण वश इस योजना को बीते वित्तीय सत्र में बजट नहीं मिला था। इससे कोई काम नहीं हो सका था। इस साल फर्रुखाबाद जिले को 62 लाख 50 हजार रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भूमि रक्षा अधिकारी एसके उत्तम ने बताया कि योजना के पहले चरण में जमीन की जांच की जाएगी। उसकी कमियों को पता करके सुधार किया जाएगा। दूसरे चरण में भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाकर फसल का उत्पादन किया जाएगा। उन्नत किस्म के बीज और कीटनाशक उपलब्ध करवाए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि बीज लेने के लिए किसान का पारदर्शी योजना के तहत पंजीकरण जरूरी है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी से 6394468014 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed