फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जिले में पहली बार वीवीपैट से होगा मतदान

जिले में पहली बार वीवीपैट से होगा मतदान

Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहली बार वीवीपैट से होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में पहली बार वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ट्रायल) से मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। मशीनों के लिए बंगलूरू की एक कंपनी को आर्डर दिया गया है। जल्दी ही मशीनें जिला निर्वाचन विभाग में आ जाएंगी। बूथों का निर्माण भी वीवीपैट के हिसाब से ही किया जा रहा है।

निर्वाचन कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से जिले के लिए चार हजार ईवीएम, ढाई हजार बजर यूनिट और ढाई हजार वीवीपैट का आर्डर दे दिया गया है। जल्दी ही मशीनें कार्यालय में आ जाएंगी। चुनाव के समय कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए अभी से तैयारियां चल रही हैं। बूथों का निर्माण भी वीवीपैट के हिसाब से हो रहा है। एक वीवीपैट की क्षमता 1400 वोट की होती है। इसलिए एक बूथ पर 1300 मतदाताओं को नामांकित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक किसी भी बूथ पर वीवीपैट से चुनाव नहीं हुआ था। बड़े शहरों की कुछ सीटों पर विधानसभा चुनाव के दौरान वीवीपैट का सफल परीक्षण भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वीवीपैट
वीवीपैट एक छोटी सी मशीन होती है। यह ईवीएम से कनेक्ट रहती है। जब कोई मतदाता ईवीएम से मतदान करता है तो वीवीपैट से एक पर्ची निकलती है उस पर आपके डाले गए मत का चुनाव चिह्न बना होता है। यह पर्ची सात मिनट बाद ही अपने आप अंदर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed