{"_id":"5b2008b84f1c1b315d8b4aba","slug":"152882604410-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ की मीटिंग में नहीं पहुंचे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ की मीटिंग में नहीं पहुंचे कोटेदार
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रु खाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने सोमवार को कोटेदारों की मीटिंग बुलाई थी। इसमें सरकार की ओर से मुफ्त दिए जा रहे नमक की जानकारी दी जानी थी, लेकिन इस मीटिंग में मात्र 25 कोटेदार ही पहुंचे, जबकि 90 कोटेदारों को आना था।
शासन की ओर से कोटेदारों को कार्डधारकों को वितरित करने के लिए नमक दिया गया है। जनता इसे लेने से मना कर देती है। बताया जा रहा है कि इसे डालने पर सब्जी का रंग बदल जाता है। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कोटेदारों की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को इस नमक की विशेषताओं की जानकारी दें, लेकिन कोटेदारों को खुद भी इसकी जानकारी नहीं है। इसी कारण मीटिंग बुलाई गई थी।
उन्होंने बताया कि इस नमक में आयरन की टेबलेट मिलाई गई है। इससे यह बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बैठक में 90 में से 25 कोटेदार ही शामिल हुए थे।