{"_id":"5b1ea9c04f1c1b634d8b5eb4","slug":"152873619610-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से ईद होगी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से ईद होगी फीकी
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका कार्यालय में तैनात मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों की ईद इस बार फीकी हो सकती है। मई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से वेतन दिलाने की मांग की है।
नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद में करीब 50 कर्मचारी स्थायी हैं। इनमें कई कर्मचारी मुस्लिम समुदाय के भी हैं। मई का वेतन न मिलने से नगर पालिका कर्मचारियों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों का कहना है कि इसी सप्ताह ईद है। वेतन न मिलने से ईद की तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं।
मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों ने बताया कि ईओ रश्मि भारती से वेतन की मांग की तो उन्होंने कह दिया कि आरटीजीएस से इस बार भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक चेक से भुगतान किया जाता था। अगर आरटीजीएस से भुगतान हुआ तो ईद के बाद ही तनख्वाह मिलेगी। ऐसे में उनकी ईद फीकी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। बड़े बाबू जितेंद्र मिश्र ने बताया कि वेतन के चेक तैयार हैं। ईओ के हस्ताक्षर होने बाकी हैं।