फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पोल में उतरा करंट, दो झुलसे

पोल में उतरा करंट, दो झुलसे

Tue, 13 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पोल में उतरा करंट, दो झुलसे
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के चौखंडा के पास लगे बिजली के पोल में करंट उतरने से तांगा चालक समेत दो लोग झुलस गए। दोनों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। मोहल्ला चौखंडा के रहने वाले राजेंद्र कुमार तांगा लेकर मंगलवार को मोहल्ले से गुजर रहे थे। चौखंडा के पास लगे पोल में करंट लगने से घोड़ा बिदक गया, जिससे राजेंद्र कुमार उछलकर पोल पर जा गिरे और चिपक गए। यह देख उधर से गुजर रहे साइकिल चालक रामसिंह निवासी चौखंडा ने राजेंद्र कुमार को छुड़ाना चाहा तो वह भी चिपक गए। यह देख आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को छुड़ाया। करंट से दोनों झुलस गए। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के महासचिव संजय गंगवार ने बताया कि हर जगह बंच केबल पड़ा है, जबकि चौखंडा में नहीं है। इस मोहल्ले में झूलते तारों और पोल में करंट उतरने से आएदिन घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही चौखंडा मोहल्ले में बंच केबल न डाली गई तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। जेई अजय कुमार ने बताया कि पोल में करंट नहीं आया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed