{"_id":"5c684677bdec2273a33979d1","slug":"151550337655-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय में बंद कर दिए अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कार्यालय में बंद कर दिए अन्ना मवेशी
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के किसानों को अन्ना मवेशियों से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार की दोपहर को चार गांवों के किसानों ने एकजुट होकर करीब 60 मवेशियों को ब्लाक कार्यालय परिसर में बंद कर दिया। इस दौरान किसानों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई पर किसान नहीं माने। फिर पुलिस कर्मियों ने गेट खुलवाकर सभी मवेशी छुड़वाए।
विकास खंड क्षेत्र के गांवों में अन्ना मवेशियों से किसान परेशान है। मवेशी गेहूं, सरसों, आलू आदि की फसलें तबाह कर रहे हैं। किसानों को रात-रात भर जागकर अपनी फसल बचानी पड़ रही हैं। फिर भी मौका लगते ही अन्ना मवेशी फसलें खा जाते हैं। इससे परेशान होकर शनिवार को सिरमौरा बांगर, हुसैनपुर व रायपुर के कुछ किसान एकजुट हुए और उनके गांवों में घूम रहे मवेशियों को घेरकर नवाबगंज स्थित ब्लाक कार्यालय लेकर पहुंच गए। एक साथ मवेशियों को परिसर में घुसते देख कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इस पर किसान कर्मचारियों से भिड़ गए और नोकझोंक करने लगे, तभी वहां सफाई कर्मचारी पहुंच गए।
उन्होंने भी किसानों से वहां से मवेशी ले जाने को कहा पर किसान नहीं माने। इस पर कर्मचारियों की किसानों से नोकझोंक होने लगी। इस बीच कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझाया पर किसान गेट खोलने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जिस खेत में अन्ना मवेशी घुस जाते हैं, उसकी फसल तबाह हो जाती है, जब किसान समझने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस कर्मियों ने ब्लाक परिसर का दूसरा गेट खुलवाकर सभी मवेशियों को बाहर खदेड़ दिया।