{"_id":"5a0348184f1c1bd1538bbb23","slug":"15101646019650-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"650 पालिका कर्मचारियों की तनख्वाह लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
650 पालिका कर्मचारियों की तनख्वाह लटकी
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका में संविदा व स्थायी रूप से तैनात करीब 650 कर्मचारियों की अक्तूबर की तनख्वाह रुक गई है। तत्कालीन ईओ के तबादले के बाद ईओ का चार्ज संभाले पीके श्रीवास्तव को वित्तीय चार्ज नहीं दिया गया है। मानदेय व वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद में करीब 296 संविदा और 286 स्थायी सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा करीब 68 कर्मचारी बाबू व अन्य पदों पर तैनात हैं। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से एक-दो दिन पहले ही जिलाधिकारी ने तत्कालीन ईओ रोली गुप्ता का तबादला गैर जनपद कर दिया था।
इसके बाद कायमगंज ईओ पीके श्रीवास्तव को फर्रुखाबाद नगर पालिका का चार्ज दे दिया गया लेकिन उन्हें वित्तीय चार्ज नहीं सौंपा गया। वित्तीय चार्ज न मिलने से कर्मचारियों को मानदेय और वेतन देने में समस्या खड़ी हो गई है। वेतन और मानदेय न मिलने से पालिका के कर्मचारियों में अंदर ही अंदर रोष भी पनप रहा है। पालिका में सबसे ज्यादा तैनाती तो सफाई कर्मचारी के पद पर है।
विज्ञापन
नवंबर माह के दस दिन बीत चुके हैं लेकिन कर्मचारियों को अभी तक वेतन व मानदेय नहीं मिला है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही वेतन न मिला तो काम बंद कर हड़ताल करेंगे। ईओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास सिर्फ प्रशासनिक चार्ज है। वित्तीय चार्ज नहीं हैं। कर्मचारियों के वेतन व मानदेय में अपर जिलाधिकारी व जिलाधिकारी ही कुछ कर सकते हैं।
-नवागंतुक ईओ के पास वित्तीय चार्ज न होने से आ रही समस्या
-सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो