{"_id":"59ca97ef4f1c1bd8538b48fe","slug":"15064494327-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय ने सेवानिवृत सैनिक को मारी सींग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय ने सेवानिवृत सैनिक को मारी सींग, मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। घर से बाजार जाते समय सेवानिवृत्त वृद्ध सैनिक को रास्ते में गाय ने सींग मार दिए। सींग सीने के पास लगने से वह गंभीर घायल हो गया।
परिजन उसको प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी सेवानिवृत्त सैनिक प्रेमचंद्र (65) मंगलवार की दोपहर घर से बाजार भोलेपुर सब्जी खरीदने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी की गाय के पास से वह गुजरा तो गाय ने प्रेमचंद्र के सींग मार दिए। इससे वह उछल कर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी जानकारी मिलने पर भाई गुलाब चंद्र परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेम चंद्र को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। गुलाब चंद्र ने कोतवाली पहुंच कर गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
-भाई ने गाय मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो