{"_id":"59ca97ed4f1c1ba9538b48e2","slug":"15064494305-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होने पर डीएम खफा
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमेें सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या कम होने पर डीएम ने सीएमओ से नाराजगी जताई।
पिछले माह कायमगंज सीएचसी में 1043, लोहिया अस्पताल में 1126 प्रसव हुए। उधर मोहम्मदाबाद सीएचसी में प्रसव कराने वाली महिलाओं को समय से योजना का लाभ नहीं दिया गया। कमालगंज ब्लाक बड़ा होने के बाद भी वहां स्वास्थ्य सेवाएं सबसे ज्यादा खराब है।
महिला चिकित्सालय में प्रसव की स्थिति बहुत खराब है। यहां प्रसूता 48 घंटे नहीं रुकती है। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारी उनसे रिश्वत मांगते है। इस तरह की स्थिति पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई और कहा कि जो डाक्टर ठीक से काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में 97 प्राइवेट अस्पताल है, इनमें से 46 में ही प्रसव सुविध दी गई है। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने और योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं मेें सुधार लाने की चेतावनी दी है। इस दरौन सीडीओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-डीएम ने सीएमओ को सुधार लाने की दी चेतावनी
-प्रसव के बाद योजना के तहत धनराशि का समय से नहीं होता भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो