{"_id":"59c7f3e24f1c1bff6c8b4e1b","slug":"150627636114-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुट आमने सामने आए, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुट आमने सामने आए, हंगामा
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिला इकाई के चुनाव में गुटों के आमने सामने आने से हंगामा हो गया। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। संपन्न हुए चुनाव में नारायणी देवी को अध्यक्ष चुनी गईं।
फतेहगढ़ स्थित टीबी अस्पताल परिसर में रविवार को मातृशिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिला इकाई का चुनाव होना था। पंकज शुक्ला को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनावी प्रकिया अभी चल ही रही थी कि अस्पताल के दो गुटों में बंटे संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता टीबी अस्पताल पहुंचे।
दूसरे गुट की आशा गौर, पुष्पा यादव, विमला अवस्थी, साधना त्रिवेदी और शशिप्रभा ने चुनाव का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक दोनों गुटों में नारेबाजी और नोक-झोंक चलती रही। हंगामे की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा दीपक कुमार पहुंच गए। उन्होंने चुनाव अधिकारी से चुनाव की अनुमति का पत्र मांगा। सीएमओ से जारी अनुमति पत्र दिखाने पर दरोगा ने चुनाव की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
इस पर आशा गौर गुट ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया और उपस्थिति रजिस्टर छीन लिया। पुलिस ने आशा गौर को सख्ती चेतावनी दी तो वह अपने गुट की साथियों के साथ वहां से चली गईं। इसके बाद नारायणी गुट ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एक-एक नामांकन दाखिल होने से चुनाव अधिकारी ने नारायणी को अध्यक्ष, रामश्री को मंत्री, सोनिया देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमला देवी को संप्रेक्षक और शिवा पाथरे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। दूसरे गुट की आशा गौर ने बताया कि उनके गुट का चुनाव छह अक्तूबर को होगा।
-नारायणी अध्यक्ष और रामश्री बनीं मंत्री
-मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का
अमर उजाला ब्यूरो