{"_id":"59860dda4f1c1b62728b458a","slug":"15019575968-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़े
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़े
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग ने शनिवार से सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। हालांकि विभाग ने किसी भी रूट पर बसों को नहीं बढ़ाया है। ज्यादा चक्कर लगाने पर चालक और परिचालक को अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
रोडवेज विभाग के बेड़ारास में करीब 160 बसें हैं। यह बसें कानपुर, दिल्ली, जयपुर, बदायूं, हरदोई, शाहजहांपुर, आगरा, लखनऊ और मैनपुरी आदि जिलों के लिए चलती हैं। सात अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार पर लोगों का अपने-अपने घरों के लिए आना शुरू हो गया है। महिलाएं भी अपने मायके जा रही हैं। इसी को लेकर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और इटावा आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। इसके लिए चालक और परिचालक को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए बसों के फेरे बढ़वाए गए हैं। आठ अगस्त तक बसों के चक्कर बढ़े रहेंगे। रक्षाबंधन पर महिलाओं को ऑल यूपी यात्रा के लिए जीरो बैलेंस की टिकट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
- महिलाओं को मिलेगी जीरो बैलेंस की टिकट
- ज्यादा चक्कर लगाने पर चालक व परिचालक को किया जाएगा अतिरिक्त भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो