{"_id":"59860dd04f1c1b9a718b499c","slug":"15019575866-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू
फर्रुखाबाद। कमिश्नर के आदेश पर नगर पालिका ने गंगा में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू करा दी है। शनिवार को हाथीखाना फतेहगढ़ में छोटी व बड़ी जेसीबी से नाले की सफाई शुरू कराई गई। ईओ रोली गुप्ता ने कहा कि गंगा में गिरने वाले नालों का सफाई अभियान जारी रहेगा।
गंगा नदी में फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ युग्म नगर स्थित हाथीखाना, भैरवघाट, टोकाघाट, बीबीगंज, पक्कापुल, लालदरवाजा, छावनी और पुलिस लाइन समेत करीब 11 नाले गिरते हैं। बीते दिनों कमिश्नर ने बैठक कर अधिशासी अधिकारी को छह सप्ताह के अंदर गंगा में गिरने वाले नालों की सफाई करवाने के आदेश दिए थे।
शनिवार को इसी के तहत हाथीखाना फतेहगढ़ नाला की सफाई शुरू करवाई गई। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर गंगा नदी में गिरने वाले नालों की सफाई शुरू कराई गई है। समय से पहले ही नालों की सफाई करा ली जाएगी। एक बड़ी जेसीबी खराब है, जिसे जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
पालिका ने शनिवार को हाथीखाना फतेहगढ़ नाले की कराई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो