फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1500 rupee per acres loss in Potato

अगैती आलू में डेढ़ हजार रुपये बीघा नुकसान

Fri, 13 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
1500 rupee per acres loss in Potato

फर्रुखाबाद। आलू की नई फसल किसानों के लिए घाटा लेकर आई है। किसानों को एक बीघा में हजार से डेढ़ हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा है। मौसम में गर्मी के चलते एक बीघा में दो क्विंटल की ही पैदावार मिल रही है। अनुकूल मौसम में एक बीघा में सात से आठ क्विंटल की पैदावार होती है।

विज्ञापन


अगैती आलू की फसल ने किसानों को दगा दे दिया है। दीपावली से पहले जिले की पैदावार बाजार में आ गई थी। इसके रेट 3000 रुपये क्विंटल खुले थे। इसके अगले ही दिन दामों में गिरावट आ गई। अब 2500 रुपये क्विंटल की दर से बिक्री हो रही है। इस रेट में किसानों को एक हजार से 1500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान है।
विज्ञापन


नवंबर के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। इससे उत्पादन प्रभावित हुआ है। किसानों को अगैती आलू की फसल एक बीघा में करीब दो क्विंटल मिल रही है। ताजा रेट के मुताबिक इस फसल की कीमत 5000 रुपये है। किसानों ने एक बीघा में उत्पादन के लिए 6000 से 6500 रुपये तक खर्च किए हैं। इससे इन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद इलाके के किसान दिनेश व जय प्रकाश का कहना है कि अगैती आलू की फसल में कम पैदावार से नुकसान हुआ है। वहीं आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि मौसम में गर्मी के चलते पैदावार में गिरावट हुई है। नए आलू के रेट अभी 2500 रुपये क्विंटल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed