{"_id":"67a4f8c34ac6deee0108a5cc","slug":"150-youth-arrested-on-the-basis-of-giving-wrong-information-and-fake-documents-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-120424-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गलत सूचना देने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पकड़े 150 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गलत सूचना देने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पकड़े 150 युवा
Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से चल रही भर्ती का गुरुवार को अंतिम दिन था। इस दौरान गलत सूचना देने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पकड़े गए करीब 150 युवाओं को पकड़ा गया।
बीआरओ बरेली की ओर से अग्निवीर भर्ती 29 जनवरी से शुरू हुई थी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों हरदोई, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, बदायूं, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, संभल, और श्रावस्ती जिलों के 10159 युवाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था।
भर्ती के पहले दो दिन तक कार्यालय सहायक और अग्निवीर तकनीकि सहायक के पदों पर भर्ती की गई। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में हुई इस भी में करीब 7886 युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं की तलाशी के दौरान उनको प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रयोग न करने के निर्देश लगातार दिए गए। इसके बावजूद लगभग 150 युवकों ने भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक भर्ती के दौरान करीब 150 युवा ऐसे मिले जिन्होंने अपने प्रमाण पत्रों में फेरबदल करा लिया था। कहीं नाम तो कहीं जन्मतिथि बदलवाकर युवा ऑनलाइन आवेदन करते रहे। बताया कि आधार कार्ड और मार्कशीट नंबर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इसलिए आवेदन के दौरान यह पकड़ में नहीं आए। ऐसे युवाओं को पकड़कर फटकार लगाई गई। सेना के पोर्टल पर इनके डाटा को प्रतिबंधित कर दिया गया। अब प्रतिबंधित किए गए ऐसे युवा सेना में भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।